विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर आते ही सोशल मीडिया पर छा गए रोहित शेट्टी, जानिए क्या है माजरा
ट्विटर पर यूजर्स ने बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्मों से विकास दुबे के एनकाउंटर (Vikas Dubey Encounter) को देख कह रहे हैं कहानी फिल्मी है.

- Ankit singh thakur
दरअसल, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मूवीज में ज्यादातर पुलिस और गुंडों के बीच भिड़ंत दिखाई गई है, जिसमें एनकाउंटर्स के भी सीन मौजूद होते हैं. यही वजह है कि लोग विकास दुबे एनकाउंटर को रोहित शेट्टी की फिल्म के एक्शन सीन जैसा होने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा है- एनकाउंटर स्टोरी फिल्म की तरह है. पुलिस को फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए. रोहित शेट्टी लोकेशन को जानना चाहते हैं. #VikasDubeyEncounter
Comments