बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, नहीं रहे फिल्म शोले के सूरमा भोपा ली:- बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अब एक और दुखद समाचार सामने आया है। बता दें कि हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जगदीप अब इस दुनिया में नहीं रहे। जगदीप ने बुधवार को 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

जगदीप के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जाने के गम में अश्रु बहा रहा है। बता दें कि जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। उन्होंने अपने करियर में कई अहम फिल्मों में काम किया।
पर्दे पर उन्होंने कई अलग-अलग किरादारों को किया। हालांकि बॉलीवुड में उन्हें पहचान कॉमिक किरदारों के लिए मिली। जगदीप को इंडस्ट्री के बेहतरीन कॉमेडियंस में से एक माना जाता था। जगदीप ने कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा।
हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फ़िल्म शोले में जगदीप ने सूरमा भोपली नाम का किरदार बखूवी निभाया था। फ़िल्म में उनका रोल ज़्यादा लम्बा नहीं था, लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने छोटे से किरदार में ही दर्शकों का दिल जीतने में सफलता हासिल की थी और इसके बाद सूरमा भोपाली के नाम से ही मशहूर भी हुए।
Comments